P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अक्टूबर को

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अक्टूबर को

*जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अक्टूबर को*

कटनी – आगामी जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अक्टूबर को जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे से पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार,15 अक्टूबर को आहूत सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी।*

इन विभागों से संबंधित विषयों पर होगी चर्चा*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ कृषि, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, शिक्षा, स्वास्थ्य,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,पीआईयू, सहकारिता,महिला एवं बाल विकास,वन, खनिज, नर्मदा घाटी ,उद्योग, प्रधानमंत्री सड़क एवं सिंचाई विभाग के अंतर्गत विभागीय योजनाओं,गतिविधियों और प्रगति की जानकारी पर चर्चा होगी। सुश्री कौर ने सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों/ सहायक यात्रियों को पूर्व बैठक के निर्णय एवं चर्चा अनुसार पालन प्रतिवेदन की जानकारी सहित बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट