Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीदो दिवसीय प्रवास पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कटनी आगमन 11...

दो दिवसीय प्रवास पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कटनी आगमन 11 को

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/ कटनी न्यूज़ – प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार 11 अक्टूबर और रविवार 12 अक्‍टूबर को दो दिवसीय कटनी प्रवास पर रहेंगे। राज्‍यपाल श्री पटेल का मैहर से शनिवार 11 अक्‍टूबर की शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर आगमन होगा। यहां से राज्यपाल कार द्वारा सर्किट हाउस कटनी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल रविवार 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कार द्वारा सर्किट हाउस से स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम हरदुआ के लिए रवाना होंगे। यहां राज्यपाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ग्राम हरदुआ में आयोजित स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल ग्राम हरदुआ से कार द्वारा वापस दोपहर 12:30 बजे झिंझरी पुलिस लाइन पहुंचेंगे और यहां भोजन एवं विश्राम के बाद दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट