केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में देश में समग्र कृषि विकास की तथ्यों व आंकड़ों सहित जानकारी विस्तार से दी है। कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने का अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति का आंकलन डिजिटली किया जाएगा और उसके आधार पर पूरी भरपाई की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार ने उत्पादन की लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर MSP तय की है। समय पर फसल बीमा क्लैम नहीं देने पर किसानों को 12% ब्याज मिलेगा।
हम किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं। इसके लिए MSP भी बढ़ा रहे हैं, रिकॉर्ड खरीदी भी कर रहे हैं और किसान क्रेडिट कार्ड पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं। बीते 11 वर्षों में…. धान की MSP ₹1310 से बढ़ाकर ₹2369 की। बाजरा की MSP ₹1250 से बढ़ाकर 2775 की। रागी की MSP ₹1500 से बढ़ाकर ₹4886 की। मक्का की MSP ₹1310 से बढ़ाकर ₹2400 की। तुअर की MSP ₹4300 से बढ़ाकर ₹8000 की। उड़द की MSP ₹4300 से बढ़ाकर ₹7800 की। सोयाबीन की MSP ₹2560 से बढ़ाकर ₹5328 की। कपास की MSP ₹3700 से बढ़ाकर ₹7710 की।
कृषि का बजट ₹27 हजार करोड़ से बढ़ाकर ₹1 लाख 27 हजार करोड़ किया। 10 करोड़ किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभांवित हो रहे। फसल बीमा योजना के तहत ₹1 लाख 83 हजार करोड़ का क्लेम किसानों के खातों में डाला। उर्वरकों पर लगभग ₹2 लाख करोड़ की सब्सिडी। MSP पर रिकॉर्ड खरीदी।टेनेंट और शेयर क्रॉपर किसानों को भी केन्द्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है. MSP पर रिकॉर्ड खरीदी हो रही है, दलहन और तिलहन की खरीदी के लिए भी सरकार ने पीएम-आशा योजना बनाई है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने का अभियान निरन्तर जारी है


