P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवाकटनी नगर निगम की लापरवाही: कचरा ट्रैक्टर से लावारिस शव का अपमानजनक...

कटनी नगर निगम की लापरवाही: कचरा ट्रैक्टर से लावारिस शव का अपमानजनक अंतिम संस्कार

कटनी/खबर डिजिटल/ सौरभ श्रीवास्तव: नगर निगम कटनी की संवेदनहीनता और लापरवाही का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि नगर निगम के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर में एक लावारिस शव को घसीटते हुए ट्राली में डाला जा रहा है। यह दृश्य न केवल अमानवीय है, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की बेशर्मी और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर नगर निगम के अंतर्गत आता है, और इस व्यवस्था में यह सवाल उठ रहा है कि जव महापौर के पति के द्वारा शव सेवा “शव वाहन” के रूप में उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन इसका लाभ सिर्फ ‘चयनित’ लोगों को ही मिलता है। लावारिस और बेसहारा लोगों के लिए यह सुविधा या तो उपलब्ध नहीं है, या जानबूझकर नज़रअंदाज़ की जाती है।

स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। सवाल उठता है कि जो व्यक्ति इस दुनिया से चला गया, वह भी किसी के परिवार का हिस्सा रहा होगा — क्या उसे इस तरह अंतिम विदाई देना मानवता के खिलाफ नहीं है?

कटनी जैसे शहर में जहां नगर निगम को नागरिकों की सेवा और गरिमा की रक्षा करनी चाहिए, वहां इस तरह की घटनाएं प्रशासन की सोच और व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जवाब देना होगा कि आखिर क्यों लावारिस शवों के साथ इस प्रकार का व्यवहार हो रहा है?

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट