P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालत्योहारी सीजन के लिए रेलवे ने इस रूट के लिए शुरू किया...

त्योहारी सीजन के लिए रेलवे ने इस रूट के लिए शुरू किया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

भोपाल/ खबर डिजिटल/ यात्रियों की सुविधा हेतु आगामी त्योहारी सीजन में रेलवे प्रशासन द्वारा रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 01704/01703, रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन दिनांक 27 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार कुल 05-05 फेरे के लिए किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 01704 (रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर) रीवा स्टेशन से रात 22.20 बजे प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 06.00 बजे इटारसी, 06.33 बजे नर्मदापुरम, 08.40 बजे रानी कमलापति, 09.00 बजे भोपाल एवं 09.33 बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 15.05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01703 (डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा) डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन से रात 21.20 बजे प्रस्थान कर मार्ग में अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 02.45 बजे संत हिरदाराम नगर, 03.35 बजे भोपाल, 03.52 बजे रानी कमलापति, 05.18 बजे नर्मदापुरम एवं 05.40 बजे इटारसी स्टेशनों पर पहुँच कर उसी दिन दोपहर 13.30 बजे रीवा स्टेशन पर पहुंचेगी।

ठहराव: रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी जंक्शन, देवास, इंदौर जंक्शन, डॉ. अंबेडकर नगर

कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

स्पेशल ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट