P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीगांजा तस्कर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में

गांजा तस्कर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में

कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में लगे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी महोदय स्लीमनाबाद श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में लगे दो व्यक्तियों के कब्जे से 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा एंव एक मोटर सायकिल को जप्त किया गया है।

घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 11.10.25 को ग्राम कटरा बेलकुंड नदी घाट के ऊपर रोड के पास दो व्यक्तियों को संदेह होने से पकड कर नाम पता पूछा गया जो अपना नाम (1) ध्रुप सिंह पिता देव सिंह गोंड उम्र 35 साल (2) मुकेश पिता वीरेन्द्र सिंह गोंड उम्र 30 साल दोनो निवासी ग्राम कटरा के रहने वाला बताये पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नही दे सके उनके अधिपत्य में रखी प्लास्टिक की पौलोथीन की तलाशी ली गई उसमें कुल 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ एवं घटना में प्रयुक्त बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएस 8133 को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क 419/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि जयंचद उईके, आर. पंकज सिंह, आर. अजय सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. रंजीत सिह, आर डुमनदास का विशेष योगदान रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट