P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: मैरिज गार्डन में दूसरी मंजिल से गिरा पेंटर, दर्दनाक मौत

Breaking News: मैरिज गार्डन में दूसरी मंजिल से गिरा पेंटर, दर्दनाक मौत

CCTV फुटेज आया सामने

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ जिले के कैमा गांव में स्थित धनराज जायसवाल के मैरिज गार्डन में पुताई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय पेंटर अमित शुक्ला दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CCTV फुटेज आया सामने
घटना का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे के पल साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अमित ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करता दिखाई देता है और अचानक नीचे गिर जाता है।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही कोलगवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने पुताई के ठेकेदार शिवबालक कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की नई धारा 106 (लापरवाही से मौत कारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट