Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबारिश के बीच बैंड-बाजे और कलश के साथ निकली भव्य हरियाली यात्रा,...

बारिश के बीच बैंड-बाजे और कलश के साथ निकली भव्य हरियाली यात्रा, घर-घर गूंजा पौधरोपण का संदेश

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /रीठी, कटनी— पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति बरियारपुर, ब्लॉक रीठी, सेक्टर-4 द्वारा सेक्टर ग्राम पोड़ी में भव्य हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। बैंड-बाजे, कलश यात्रा और पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे गांव को हरियाली और जागरूकता के संदेश से सराबोर कर दिया।हरियाली यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत परिसर से हुआ। बैंड-बाजे की धुन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारों के साथ यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम स्थित शिव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में नवांकुर सखियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सेक्टर समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।हर ग्रामीण को दिया एक पौधाहरियाली यात्रा की सबसे खास पहल संस्था द्वारा प्रत्येक ग्रामीण को एक-एक पौधा वितरित करना रही। ग्रामीणों को अपने घर-आंगन में पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। संस्था का उद्देश्य पौधरोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे ग्रामीणों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाली यात्रा केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का अभियान है। “हरियाली बचाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश अब घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम ने नवांकुर सखियों और कायनात संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन पर्यावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में कायनात जन सहयोग सेवा समिति बरियारपुर के पदाधिकारियों, नवांकुर सखियों, पंचायत प्रतिनिधियों, संरचना समाज कल्याण समिति हथकुरी के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कायनात जन सहयोग सेवा समिति बरियारपुर द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट