P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजिला पंचायत सदस्य की पहल से पौंडी में जल संरक्षण की गूंज,...

जिला पंचायत सदस्य की पहल से पौंडी में जल संरक्षण की गूंज, पिंक टॉयलेट का भूमिपूजन

सिवनी/खबर डिजिटल/राकेश यादव। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत पौंडी में 07 अप्रैल 2026 को “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रीना टेकराम बरकडे की पहल से जल संरक्षण का संदेश पूरे क्षेत्र में गूंज उठा। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने जनभागीदारी के साथ जल संचयन का संकल्प लिया, जिससे गांव में जागरूकता का माहौल बना।

यह भी पढ़ें –LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, जानें नियम – Khabar Digital

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर मेडम साधना जी शामिल हुईं। इस दौरान सरपंच संजय कुमार डहेरिया, सरपंच श्री वीरेन्द्र, गोरखपुर कला की सरपंच सरिता उईके, सचिव सुभाष यादव, अर्चना विश्वकर्मा, बसंत राय, समीर, रोजगार सहायक मनीष राय, राजेश राय, कमलेश कनोजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। ग्रामवासियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें –मध्यप्रदेश निगम मंडल नियुक्तियों पर स्टॉप, लगी रोक, खंडेलवाल का फैसला

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निधि से ग्राम पौंडी में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया, जिसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा नेता सिद्देश राय, सेवानिवृत्त शिक्षक चेतराम राय, घनश्याम राय, हरि कुमार, कुटवार नंदलाल, सुनील राय सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। ग्रामीणों ने पानी बचाने और गांव को जल समृद्ध बनाने का प्रण लिया। जिला पंचायत सदस्य रीना बरकडे की इस पहल को लोगों ने सराहते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

यह भी पढ़ें –भोपाल से चलने वाली 8 ट्रेनें कैंसिल, देखे सूची

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट