डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ डिंडौरी जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नांदामाल में विकास कार्यों में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। यहाँ एक चबूतरे के नवनिर्माण के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग पुराने और क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत में कर दिया गया है। ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि खैरमाई के समीप बने पुराने चबूतरे को तोड़कर नया निर्माण किया जाना था। लेकिन जिम्मेदारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए पुराने क्षतिग्रस्त चबूतरे के ऊपर ही मटेरियल डालकर उसे नया दिखाने की कोशिश की है। उक्त चबूतरे से झांकती पुरानी ईंट अपनी कहानी खुद बंया कर रही है ।जानकारी के अनुसार, जनपद सदस्य द्वारा चबूतरा निर्माण के लिए 1,12,000 रुपये स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि इस बड़ी राशि के बदले महज 20 से 30 हजार रुपये खर्च कर औपचारिकता पूरी कर ली गई है।
Seema Haider Pakistani Agent: सीमा हैदर पाकिस्तानी एजेंट! उठने लगी जांच की मांग
प्लास्टर से छिपाया भ्रष्टाचार
ग्रामीणों का कहना है कि चबूतरे के ऊपर पतली बीम बिछाकर भर्रा से मिट्टी लाकर भर दी गई और उस पर सीमेंट का प्लास्टर कर भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया गया।
पंचायत सचिव का कहना
”ग्राम पंचायत द्वारा चबूतरे पर जो कार्य किया गया है, वह मरम्मत कार्य है जो ग्राम समिति की राशि और ग्रामीणों के श्रमदान से किया गया है। चबूतरे का वास्तविक नवनिर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।”
हालांकि, सचिव के दावों के विपरीत ग्रामीणों का कहना है कि नवनिर्माण के नाम पर बिल पहले ही लगाए जा चुके हैं।
उपयंत्री पर उठा सवाल
ग्रामीणों ने विभागीय उपयंत्री की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि उपयंत्री ने कार्यस्थल पर आकर निरीक्षण करने के बजाय घर बैठे ही रिपोर्ट तैयार कर ली। स्थानीय स्तर पर शासकीय राशि का किस प्रकार दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अब इस मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि जनता के पैसे का सही उपयोग हो सके।
Diesel Price Hike: महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम!


