Diesel Price Hike: देशभर में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। प्रीमियम पेट्रोल के बाद अब प्रीमियम डीजल भी महंगा कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने नई दरें सोमवार की आधी रात से लागू कर दी हैं, जिसे महंगाई का एक और झटका के तौर पर देखा जा रहा है।
डीजल पर बढ़े 1.50 रूपये
जानकारी के अनुसार, प्रीमियम डीजल की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इससे पहले प्रीमियम पेट्रोल के दाम में भी बड़ा इजाफा किया जा चुका है। राजधानी दिल्ली में प्रीमियम डीजल अब करीब 95 से 96 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की विनिमय दर में बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वैश्विक परिस्थितियों के असर से ईंधन की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। नई दरों के तहत प्रीमियम ईंधन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 100 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में लगभग 11 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जबकि प्रीमियम डीजल में 1.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।


