खबर डिजिटल कटनी– कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में एक किराना दुकान से कथित तौर पर सट्टा पट्टी और अवैध शराब के कारोबार संचालित होने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बाहर से यह दुकान सामान्य किराना दुकान दिखाई देती है, लेकिन अंदर ग्राहकों को किराना सामग्री से ज्यादा “अन्य सुविधाएं” उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दुकान में सट्टा पट्टी लिखने के साथ-साथ अवैध शराब की बिक्री भी की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक “कबरा” नामक व्यक्ति इस पूरे कारोबार का संचालन कर रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में सट्टा और अवैध शराब का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किराना दुकान की आड़ में कथित अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है। क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर मामला थाना स्तर से आगे बढ़ने ही नहीं दिया गया?स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अवैध गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इंद्रा नगर में किराना दुकान की आड़ में सट्टा और अवैध शराब कारोबार का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
