P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन और बिना अनुमति बोरिंग पर सख्त...

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन और बिना अनुमति बोरिंग पर सख्त कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोरिंग मशीन जब्त, एफआईआर दर्ज

कटनी, 07 अप्रैल:—जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन और बिना अनुमति बोरिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विजयराघवगढ़ तहसील में अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रेत परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बोरिंग मशीन को जब्त किया गया है।रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाईएसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता के अनुसार, निरीक्षण के दौरान ग्राम भिम्पार में रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। जांच में पाया गया कि वाहन चालकों के पास खनिज परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जैसे ई-ट्रांजिट पास (ईटीपी), वाहन पंजीयन, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे। इसके बाद नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव और नरेंद्र कुमार खरे द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर थाना विजयराघवगढ़ के सुपुर्द किया गया। प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनिज शाखा को भेजा गया है।आधी रात को अवैध बोरिंग पर छापावहीं, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे नगर परिषद विजयराघवगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से बोरिंग करते हुए एक मशीन पकड़ी गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मशीन को जब्त कर लिया। इस मामले में कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (संशोधन 2022) के तहत कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।प्रशासन की सख्ती जारीप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और जल दोहन जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट