P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीटिकरिया में 600 करोड़ की अवैध और एक्सेस माइनिंग का आरोपबीजेपी नेता...

टिकरिया में 600 करोड़ की अवैध और एक्सेस माइनिंग का आरोपबीजेपी नेता अशोक विश्वकर्मा के परिवार के खिलाफ सेकेट्री माइनिंग से की गई शिकायत

खबर डिजिटल कटनी –-सूत्रों के मुताबिक टिकरिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध और एक्सेस माइनिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि लगभग 600 करोड़ रुपये की अवैध खनन गतिविधियां की गई हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक विश्वकर्मा के परिवार के खिलाफ सेकेट्री माइनिंग विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर तय सीमा से कहीं अधिक खनन किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही पर्यावरणीय नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन किया गया। बताया जा रहा है कि खनन पट्टे की शर्तों को नजरअंदाज कर रात के समय भारी मशीनों के जरिए खनन किया गया।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र में जलस्तर गिर गया है, सड़कों की हालत खराब हो चुकी है और धूल प्रदूषण से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।वहीं, मामले को लेकर माइनिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।दूसरी ओर, भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा के परिवार की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट