छिंदवाड़ा/ खबर डिजिटल/ गुलशन कंपनी Gulshan Company में फिर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बॉयलर मशीन की बेल्ट में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गयी। 3 महीने में ये दूसरी घटना है। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले के बोरगांव में गुलशन कंपनी में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें एक मजदूर की बॉयलर मशीन के बेल्ट में फंसने से मजदूर दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने पहुंच कर हंगामा किया है परिजनों का आरोप हैं कि कंपनी प्रबंधन में हादसे को छुपाने के लिए मजबूर का शव कंपनी से बाहर करने का प्रयास किया तो हंगामा शुरू हो गया देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और कांग्रेस के विधायक विजय चौरै भी पहुंच गए और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक मजदूर को मुआवजा राशि देने की मांग की है, दरअसल बताया जा रहा है कि पीपला निवासी मजदूर धनराज 52 वर्ष मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ: CM मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगात – Khabar Digital
चार माह में दूसरी घटना
दरअसल बताया जा रहा है कि इस कंपनी में चार माह में यह दूसरी घटना हुई है जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कोई व्यवस्था नहीं है जब ही तो हादसा होने के कारण यहां मजदूरों की मौत हो रही है और प्रशासन गहरी नींद पर सोया हुआ है कई तरह के सवाल अब लोगों के दिमाग पर चल रहे हैं और लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं कि हादसा के बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा हैं।
यह भी पढ़ें- अप्रैल में विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा – Khabar Digital
विधायक विजय चौरे प्रशासन से की प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजा राशि की मांग
फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद सौसर के कांग्रेस विधायक विजय चौरे फैक्टरी पहुंचे और मजदूरों से चर्चा की और परिवार जनों से मुलाकात करने के बाद प्रशासन से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है और साथ ही मुआवजा राशि देने की मांग की गई है और साथ कंपनी प्रबंधन पर कई तरह के सवाल खड़े किए है और एफआईआर करने साथ ही विधानसभा में प्रश्न उठाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- डिंडौरी: अवैध खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा वार… समनापुर में संयुक्त कार्रवाई से दो ट्रैक्टर जब्त – Khabar Digital


