सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी सूत्रों अनुसार शहर के बीचो-बीच कचहरी चौराहा स्थित एमजीएम हॉस्पिटल के बाहर अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। अस्पताल के बाहर सड़क पर दोनों ओर वाहनों की अवैध पार्किंग होने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों और एम्बुलेंस को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कचहरी चौराहा शहर के मुख्य मार्गों में से एक होने के कारण यहाँ जाम लगने से पूरे क्षेत्र का ट्रैफिक प्रभावित हो जाता है।नागरिकों ने जिला प्रशासन और यातायात विभाग से इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने और वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।
कटनी में अवैध पार्किंग से बढ़ी मुसीबत — एमजीएम हॉस्पिटल के बाहर रोज़ाना लग रहा जाम
सम्बंधित ख़बरें


