P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश‘MP15 WhatsApp Chatbot’लॉन्चिंग… अध्यक्ष रिशांक तिवारी की पहल

‘MP15 WhatsApp Chatbot’लॉन्चिंग… अध्यक्ष रिशांक तिवारी की पहल

3 नवम्बर से होगी शुरुआत

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे संकल्प फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित ‘MP15 WhatsApp Chatbot’ के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अभिनव डिजिटल पहल को लेकर फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के सभी सदस्यों, तकनीकी टीम एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

लॉन्चिंग को लेकर अहम बैठक आयोजित
बैठक में आगामी लॉन्चिंग कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चैटबॉट समाज और नगर निगम के बीच एक संवाद सेतु की तरह कार्य करेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को सूचनाओं, शिकायत निवारण और सामाजिक अभियानों से जोड़ना है।

व्हाट्स एप के जरिए मिलेगी जानकारी
उन्होंने बताया कि यह चैटबॉट 3 नवम्बर को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा, जो व्हाट्सएप के माध्यम से जनता को त्वरित जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराएगा। रिशांक तिवारी ने सभी सदस्यों से इस परियोजना को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण और सक्रियता की अपेक्षा जताई। बैठक में यह भी तय किया गया कि लॉन्च के दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर नमन चौबे, निशांत जैन,अनु यादव, हिमांशू साहू, मयंक सिंह, शिवांश तिवारी, सागर जाटव आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट