इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के महाराणा प्रताप मंडल अंतर्गत वार्ड 71 में विश्वकर्मा नगर मुख्य मार्ग पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, बीजेपी नगर उपाध्यक्ष भारत पारख मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 71 की पार्षद श्रीमती हरप्रीत कौर लूथरा ने किया। आभार बीजेपी वार्ड संयोजक प्रताप राठौड़ ने माना।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी जानकारी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, यहां से सैकड़ों लोगों को आना-जाना होता है, इसीलिये विकास के मॉडल की तरह सड़क का निर्माण किया जाएगा, साथ ही इसके बनने के बाद लोगों को असुविधा से मुक्ति मिलेगी।
इस दौरान ये भी रहे मौजूद
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के महाराणा प्रताप मंडल में निवासरत सभी वरिष्ठजन, नगर एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड टोली, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही।


