P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों के साथ की पोहा...

Indore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों के साथ की पोहा पार्टी

चाय की चुस्की पर स्वच्छता की चर्चा

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ स्वच्छता में इंदौर की निरंतर अग्रणी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा झोन क्रमांक 15 अंतर्गत फूटी कोठी ब्रिज के पास क्षेत्रीय सफाई मित्रों के साथ आत्मीय संवाद किया गया। इस अवसर पर महापौर ने सफाई मित्रों के साथ चाय एवं पोहा पार्टी में सहभागिता करते हुए स्वच्छता व्यवस्था, जमीनी चुनौतियों एवं सुधार के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।

फिर नंबर वन आने के लिए तैयार – महिला सफाई मित्र
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा महिला सफाई मित्र से पोहा पार्टी के दौरान कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण आने वाला है, हम सबको फिर से मिलकर लगना है, क्या आप सभी तैयार हैं, इस पर महिला सफाई मित्रों ने कहा कि हम सभी तैयार भी है और इंदौर का स्वच्छता में सिरमौर बने रहना सुनिश्चित भी है।

प्रत्येक रविवार को होगी पोहा पार्टी – महापौर
महापौर श्री भार्गव ने कहा की सफाई मित्रों को इंदौर शहर की स्वच्छता में उनकी अहम भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं प्रत्येक रविवार को शहर के 1-1 झोन में सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता पर संवाद एवं सफाई मित्रों के साथ ही पोहा पार्टी करूंगा। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के समर्पण, मेहनत और अनुशासन के कारण ही इंदौर लगातार देश में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने सफाई मित्रों से स्वच्छता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया तथा आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

स्वच्छ इंदौर के संकल्प को दोहराया
इस दौरान महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छ इंदौर के संकल्प को दोहराया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट