सिवनी/ राकेश यादव / खबर डिजिटल/ जनपद क्षेत्र के ग्राम कलारबाकी में इन दिनों Drinking Water Crisis और दूषित जलापूर्ति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव में नल-जल योजना के तहत सप्लाई हो रहा पानी कीचड़युक्त और बदबूदार बताया जा रहा है, जिससे लोग जलजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें – सगा रिश्तेदार ही निकला कातिल, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना का कार्य संभाल रही Larsen & Toubro (एलएंडटी) कंपनी की लापरवाही के कारण पाइपलाइन में गंदगी और सीवेज का पानी मिल रहा है। नलों से निकल रहा पानी पीने योग्य तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी अनुपयुक्त हो गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दूषित पानी के कारण गांव में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है।यह भी पढ़ें –
यह भी पढ़ें – MP कांग्रेस से पीसी शर्मा जाएंगे राज्यसभा! लगभग हुआ तय
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, ग्राम पंचायत द्वारा प्रति माह 100 रुपये जलकर वसूला जा रहा है, जिससे लोगों में और अधिक नाराजगी है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और पाइपलाइन की जांच कर शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें –मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी
यह भी पढ़ें –भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल
यह भी पढ़ें –9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..


