इंदौर/खबर डिजिटल/इंदौर शहर में इन दिनों सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और सार्वजनिक शौचालयों पर 18 जून 2026 की तारीख वाले रहस्यमयी पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में केवल एक बड़ा हथौड़ा और “18 जून 2026” लिखा दिखाई दे रहा है, जिसके चलते लोगों के बीच चर्चा और उत्सुकता का माहौल बन गया है।
18 जून को क्या कुछ है खास
हालांकि पोस्टरों पर किसी संस्था, संगठन या कार्यक्रम का नाम नहीं लिखा गया है, इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 18 जून को आखिर क्या होने वाला है। सोशल मीडिया पर भी लोग इन पोस्टरों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
क्या है हथौड़े वाले पोस्टरों के पीछे का राज
फिलहाल हथौड़े वाले इन पोस्टरों के पीछे का क्या रहस्य है और 18 जून को क्या होने वाला है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। शहरवासियों की निगाहें अब 18 जून पर टिकी हैं, जब इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।
