जबलपुर/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सबसे बड़े बड़ा फ्लाईओवर (Jabalpur Elevated Corridor) का शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लोकार्पण किया। गौरतलब है कि जबलपुर में 1052 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.855 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर न केवल मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है, बल्कि इसमें कई ऐसी विशेषताएं भी शामिल हैं जो इसे विशिष्ट पहचान देती हैं।
Madhya Pradesh के जबलपुर एलिवेटेड कॉरिडोर फ्लाईओवर का सबसे बड़ा तकनीकी आकर्षण रेल मार्ग के ऊपर निर्मित 192 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज है। इस परियोजना में कुल 3 बो-स्ट्रिंग ब्रिज भी शामिल किए गए हैं। इनमें से दो पुल रानीताल क्षेत्र में और एक पुल बलदेवबाग क्षेत्र में बनाया गया है। ये सभी पुल पूरी तरह स्टील से निर्मित हैं और प्रत्येक की लंबाई लगभग 70 मीटर है। आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से निर्मित यह संरचना न केवल जबलपुर बल्कि पूरे देश के लिए एक अद्वितीय और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।
यातायात की दृष्टि से जबलपुर एलिवेटेड कॉरिडोर फ्लाईओवर मध्यप्रदेश की प्रगति में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। जहां पहले मदनमहल से दमोह नाका तक पहुँचने में 40 से 45 मिनट का समय लगता था, अब फ्लाईओवर शुरू होने के बाद यह दूरी मात्र 6 से 8 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि शहर में प्रदूषण का स्तर भी घटेगा। व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, नागरिकों की दैनिक जीवनशैली सरल होगी और जबलपुर एक नए यातायात मॉडल के रूप में देश के अन्य शहरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
समाचार भेजने और जिला संवाददाता बनने के लिए आज ही संपर्क करें —
✉️ khabardigital@gmail.com / मो. 9685520916
हमसे जुड़ें हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर:
▶️ YouTube | 👍 Facebook | 🐦 Twitter | 📸 Instagram | 💬 WhatsApp | 💼 LinkedIn
खबर डिज़िटल — हर पल आपके साथ।


