P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: ​मुंगवानी में निर्माणाधीन सड़क बनी आफत, MPRDA की लापरवाही से बढ़...

सिवनी: ​मुंगवानी में निर्माणाधीन सड़क बनी आफत, MPRDA की लापरवाही से बढ़ रहे हादसे, नहीं थम रही सड़क दुर्घटनाएं

सिवनी: बिना रिफ्लेक्टर और बैरिकेडिंग के चल रहा सड़क निर्माण, रात के अंधेरे में मंडरा रहा खतरा

​सिवनी/ विशाल भारद्वाज/ खबर डिजिटल/ जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर मुंगवानी कलां में निर्माणाधीन सड़क विकास के बजाय विनाश का कारण बनती दिख रही है। मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण (MPRDA) के इस प्रोजेक्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कछुआ चाल ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।

​गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

​मुंगवानी खुर्द से जाम और अमरवाड़ा को जोड़ने वाली इस सड़क का ठेका ‘उदित इंफ्रावर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, रीवा’ के पास है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि निर्माण में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सड़क में इस्तेमाल होने वाली लोहे की सरिया की मात्रा मानकों से काफी कम है। लोगों का कहना है कि यदि तकनीकी जांच नहीं हुई, तो करोड़ों की लागत से बन रही यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी।

​सुरक्षा मानकों की धज्जियां, हादसों को न्योता

​वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि निर्माण स्थल पर कहीं भी साइन बोर्ड, बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। रात के अंधेरे में यह मार्ग ‘डेथ ट्रैप’ बन जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

​ग्रामीणों ने दी चेतावनी

​मारबोड़ी, चंदौरी और बखारी जैसे दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग पर निर्भर हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों की चुप्पी से आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत निष्पक्ष तकनीकी जांच कराए और दोषी एजेंसी पर कठोर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा कराए।

सम्बंधित ख़बरें

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट