P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबुरहानपुर: जनसुनवाई में दो अनोखे मामले, आरटीआई में ज्यादा शुल्क वसूली पर...

बुरहानपुर: जनसुनवाई में दो अनोखे मामले, आरटीआई में ज्यादा शुल्क वसूली पर नागरिक ने कलेक्ट्रेट पर पूजा-अर्चना की

आरटीआई में ज्यादा शुल्क वसूली पर नागरिक ने कलेक्ट्रेट पर पूजा-अर्चना की

बुरहानपुर/रिजवान खान/खबर डिजिटल/ बुरहानपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में दो मामले चर्चा में आए। पहले मामले में आरटीआई आवेदनकर्ता लखन पटेल ने ग्राम पंचायत नागझिरी से मिली जानकारी पर असंतोष जताया। उनका आरोप है कि पंचायत ने 12 रुपये प्रति पेज के हिसाब से 515 पेज की जानकारी के लिए 6180 रुपये वसूले, जबकि नियम के अनुसार 2 रुपये प्रति पेज फीस तय है। छह महीने पहले भी उन्होंने जन सुनवाई में शिकायत की थी, तब आंखों पर पट्टी बांधकर आए थे। आज उन्होंने कलेक्ट्रेट के गेट पर पूजा-अर्चना कर फूलमाला चढ़ाई और नारियल फोड़ा, ताकि अधिकारी जागें और कार्रवाई करें।

दूसरे मामले में ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा के रोहन पाटील ने एप्पल अस्पताल के सामने कॉलोनाइजर द्वारा कथित अतिक्रमण का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी “अवध वाटिका” के नाम से बनाई गई और 100 फीट के नाले को बंद कर दिया गया। शिकायत के दौरान रोहन पाटील जमीन पर बैठ गए, तो जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा भी जमीन पर बैठ गए, जिससे रोहन उठकर खड़े हो गए।

सीईओ ने कहा कि आरटीआई में गलत राशि वसूली का मामला सत्य पाया गया था और राशि वापस कराई गई थी, लेकिन आवेदक ने लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी और कॉलोनी के अतिक्रमण की जांच भी की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट