Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशनवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 2027 ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 2027 ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

PM SHRI जवाहर नवोदय विद्यालय सिवनी में कक्षा 6 प्रवेश 2027 के लिए आवेदन शुरू, मिलेगी मुफ्त पढ़ाई, आवास और भोजन

सिवनी/खबर डिजिटल/संतोष वन्देवार/ शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित सह-शैक्षणिक आवासीय संस्था, जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा (जिला-सिवनी, मध्य प्रदेश) में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस विद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त शिक्षा, भोजन और उत्तम आवासीय व्यवस्था प्रदान की जाती है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं विवरण:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (31/07/2026)
परीक्षा की तिथि: 28 नवंबर 2026 (28/11/2026), दिन- शनिवार
परीक्षा का समय: दोपहर 11:30 बजे से 01:30 बजे के बीच
परीक्षा केंद्र: सिवनी जिले के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

प्रवेश हेतु पात्रता एवं शर्तें:

आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 01-05-2015 से 31-07-2017 के बीच होना अनिवार्य है (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी वर्तमान में सिवनी जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
मूल निवासी: आवेदक का सिवनी जिले का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।

आवेदन कैसे करें?
सिवनी जिले के पात्र अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

  1. www.navodaya.gov.in
  2. https://cbseitems.rcil.gov.in/nvs/index

इच्छुक अभिभावकों और छात्रों से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट