P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSheopur News : श्योपुर और बड़ौदा में अवैध कॉलोनियों पर ताबड़तोड़ एक्शन…...

Sheopur News : श्योपुर और बड़ौदा में अवैध कॉलोनियों पर ताबड़तोड़ एक्शन… जमकर गरजा बुलडोजर

चंद मिनटों में किया ध्वस्त

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की (Bulldozer Action) कार्रवाई की गई। साथ ही अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की तरफ से सख्त हिदायत दी गई है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने की अपील
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे सस्ते दामों के लालच में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें। उन्होंने कहा कि कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले कॉलोनाइजर का वैध रजिस्ट्रेशन और संबंधित शासकीय अनुमतियों की जांच जरूर करें। जिला प्रशासन ने बिना सक्षम अनुमति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। इस दौरान कॉलोनियों में बने सड़कें, और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। साथ ही मुरम की सड़कों को भी जेसीबी से उखाड़ दिया गया।

अवैध कॉलोनियों पर सख्ती से कार्रवाई
जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम बडौदा और श्योपुर में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट