Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशJyotiraditya Scindia ने क्यों समर्थकों से क्यों मांगा सहयोग? सोशल मीडिया पोस्ट...

Jyotiraditya Scindia ने क्यों समर्थकों से क्यों मांगा सहयोग? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दो दिवसीय गुना, अशोकनगर और शिवपुरी दौरे से पहले क्षेत्र की जनता और समर्थकों से एक अहम अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कहा कि उनके कार्यक्रमों और स्वागत के दौरान पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल कम से कम किया जाए, ताकि ईंधन की बचत हो सके.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा

सिंधिया ने अपने संदेश में कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए ईंधन बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी बन गई है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर जोर देते रहे हैं. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है. इसलिए समर्थकों को स्वागत के लिए बड़ी संख्या में वाहनों के साथ आने की जरूरत नहीं है. उनका मानना है कि अगर लोग थोड़ी जागरूकता दिखाएं तो ईंधन की काफी बचत की जा सकती है, जिसका फायदा देश को मिलेगा.

ईंधन बचत पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया की इस पहल को केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं. उनके इस संदेश को जनभागीदारी और राष्ट्रहित की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट