P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीधी: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में करौंदिया पानी टंकी विद्यालय ने लहराया...

सीधी: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में करौंदिया पानी टंकी विद्यालय ने लहराया परचम, तीनों विधाओं में हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञान मॉडल, सेमिनार और नाटिका में शानदार प्रदर्शन कर तीनों में प्रथम स्थान हासिल किया

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ कार्यालय कलेक्टर, जिला शिक्षा केंद्र सीधी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2025-26 का सफल आयोजन सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीधी में किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञान मॉडल में नवाचार की मिसाल

प्रदर्शनी में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौंदिया पानी टंकी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्र पवन साकेत ने अपने नवाचारी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार मॉडल के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सेमिनार और नाटिका में भी अव्वल

सेमिनार प्रतियोगिता में छात्र लव पटेल ने विषय की गहन समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं लघु नाटिका प्रतियोगिता में कृष्ण साकेत एवं उनके साथियों ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर सशक्त प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता सिंह का कुशल नेतृत्व एवं शिक्षकों ज्योति शुक्ला, ज्योत्सना मिश्रा, पदमा सिंह, आस्था त्रिपाठी और सुरसरि प्रसाद द्विवेदी का समर्पित मार्गदर्शन सराहनीय रहा। समारोह में सहायक परियोजना समन्वयक विष्णु पाण्डेय एवं सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य आरती पाण्डेय ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट