Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहापौर प्रीति सूरी ने कटाये घाट मेला आयोजन स्थल का किया...

महापौर प्रीति सूरी ने कटाये घाट मेला आयोजन स्थल का किया निरीक्षण स्वछता बनाये रखने हेतु अधिकारियो को दिये सख्त निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव /खबर डिजिटल/कटनी -नगर में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाला ऐतिहासिक मेला श्री बजरंग कटाये घाट मेला 2025 के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायज़ा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार शाम एमआईसी सदस्यों,पार्षदों व निगम अधिकारियों के साथ मेला आयोजन स्थल कटाये घाट पहुंचकर लिया।इस दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,जयनारायण निषाद,गोविंद चावला,पार्षद शकुंतला सोनी,पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।महापौर श्रीमती सूरी संपूर्ण मेला स्थल का निरीक्षण कर मेला को स्वच्छ,आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर ने श्री बजरंग कटाये घाट मेला पहुँच मार्ग सहित आस-पास के क्षेत्र को समतलीकरण करने के साथ ही मेला में प्रतिदिन आयोजित होने कार्यक्रमों के दौरान सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखते हुए,मेले में लगने वाली सभी दुकानों को व्यवस्थित कराते हुए मेला प्रांगण में आने वाले नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मेला परिसर एवं पहुँच मार्गों में पर्याप्त साफ-सफाई,आवारा मवेशियों के नियंत्रण सहित कीटनाशक छिड़काव,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था,छात्र-छात्राओं हेतु चेजिंग रूम सहित अतिरिक्त चलित शौचालय,मेले के दौरान घाटों के पास पर्याप्त बेरिकेडिंग व समुचित पार्किंग व्यवस्था कराने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी,उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट