सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–शहर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राधिका होटल के पीछे स्थित गुप्ता ब्रदर्स पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, यहां उपभोक्ताओं को साफ तौर पर कहा जा रहा है कि अगर गैस सिलेंडर चाहिए तो पहले एजेंसी मालिक यानी “बॉस” से बात करानी होगी, तभी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। बिना किसी सिफारिश या संपर्क के आम उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटाया जा रहा है।एक ओर जहां आम जनता को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर एजेंसी के कर्मचारियों का यह रवैया उपभोक्ताओं के लिए परेशानी और आक्रोश का कारण बनता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि“हम कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार यही कहा जाता है कि पहले मालिक से बात कराओ।”इस पूरे मामले ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और आम जनता को राहत कब मिलती है।
कटनी में गुप्ता ब्रदर्स गैस एजेंसी पर मनमानी के आरोप, “बॉस से बात करो तभी मिलेगा सिलेंडर
सम्बंधित ख़बरें


