P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतअब लिव-इन कपल को माना जाएगा शादीशुदा, लेकिन होगी ये शर्त

अब लिव-इन कपल को माना जाएगा शादीशुदा, लेकिन होगी ये शर्त

जनगणना 2027 को लेकर एक अहम बदलाव सामने आया है, जो खासतौर पर रिश्तों की परिभाषा से जुड़ा हुआ है. सरकार की ओर से जारी FAQ में साफ किया गया है कि अब कुछ परिस्थितियों में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल को भी शादीशुदा माना जाएगा. यह फैसला बदलते सामाजिक ढांचे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Census 2027 में बड़ा बदलाव

  • 2027 की जनगणना में रिश्तों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है
  • इसमें लिव-इन रिलेशनशिप को भी शामिल किया गया है
  • यह कदम समाज में बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर उठाया गया है

लिव-इन कपल को कब माना जाएगा शादीशुदा

अगर कोई कपल एक ही घर में साथ रह रहा है और वे अपने रिश्ते को “stable union” यानी स्थायी संबंध मानते हैं,, तो जनगणना में उन्हें शादीशुदा की श्रेणी में रखा जाएगा.

FAQ में क्या साफ किया गया

सवाल पूछा गया था कि क्या लिव-इन कपल को मैरिड माना जाएगा, जवाब में कहा गया कि अगर वे खुद अपने रिश्ते को स्थिर मानते हैं, तो हां यानी इसमें सरकारी जांच से ज्यादा व्यक्ति की घोषणा को महत्व दिया जाएगा.

जनगणना कैसे होगी

जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी
पहला चरण हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सर्वे का होगा. इसमें घर और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली जाएगी

दूसरा चरण पॉपुलेशन एन्यूमरेशन का होगा

इसमें लोगों की उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति जैसी जानकारी दर्ज होगी

खुद भी भर सकेंगे जानकारी

  • इस बार लोगों को self-enumeration का विकल्प मिलेगा यानी आप खुद ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं.
  • बाद में अधिकारी आकर इसे वेरिफाई करेंगे.
  • यह प्रक्रिया मोबाइल OTP के जरिए पूरी होगी.

कैसे काम करेगा यह सिस्टम

  • एक घर का एक सदस्य पूरी जानकारी भर सकता है
  • सभी सदस्यों का डेटा एक ही प्रोफाइल में जोड़ा जाएगा
  • लोकेशन को मैप पर सही तरीके से मार्क करना जरूरी होगा
  • गलत जानकारी देने पर डेटा रिकॉर्ड में समस्या आ सकती है

क्या डॉक्यूमेंट देने होंगे

  • जनगणना में कोई दस्तावेज देना जरूरी नहीं होगा
  • जो जानकारी व्यक्ति बताएगा, उसी के आधार पर डेटा दर्ज किया जाएगा
  • यानी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने की कोशिश की गई है

कितने समय में पूरा होगा काम

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने में लगभग 15 से 20 मिनट लगेंगे
  • लोग बीच में फॉर्म सेव करके बाद में भी पूरा कर सकते हैं
  • सबमिट करने के बाद एक ID मिलेगी, जिसे अधिकारी को दिखाना होगा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट