P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी रेलवे जंक्शन के बाहर गंदगी का अंबार, जीआरपीएफ थाना के बाजू...

कटनी रेलवे जंक्शन के बाहर गंदगी का अंबार, जीआरपीएफ थाना के बाजू से पसरी बदहाली, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

खबर डिजिटल कटनी रेलवे जंक्शन परिसर के बाहर सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है।रेलवे जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास, जीआरपीएफ थाना के बाजू से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जो न सिर्फ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, बल्कि शहर की छवि को भी धूमिल कर रहा है।रेलवे स्टेशन पर हर दिन हजारों यात्री आते-जाते हैं, लेकिन स्टेशन के बाहर फैली यह गंदगी प्रशासन की उदासीनता को साफ तौर पर उजागर कर रही है। कचरे के ढेर, प्लास्टिक और सड़े हुए कचरे से बदबू फैल रही है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है।हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर गंदगी फैली हुई है, वहीं पास में जीआरपीएफ थाना भी स्थित है, फिर भी जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच कटनी रेलवे जंक्शन के बाहर की यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है।अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देता है और यात्रियों को इस बदहाली से राहत मिलती है या नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट