P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, पुलिस के खिलाफ...

कटनी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, पुलिस के खिलाफ चक्का जाम

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— एनकेजे थाना क्षेत्र में अधिवक्ता मनु तिवारी के खिलाफ दर्ज किए गए प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं में व्याप्त आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जिला न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में वकील न्यायालय के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना समुचित जांच के लगातार वकीलों पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। इसे लेकर जिला अधिवक्ता संघ की बैठक न्यायालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि उन्हें मिलने तक का समय नहीं दिया जा रहा है।प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी, जिससे कई प्रकरणों की सुनवाई प्रभावित हुई। अधिवक्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम भी किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।धरना स्थल पर एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट