P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहापौर प्रीती संजीव सूरी के नवाचार के तहत 3 फरवरी को निगम...

महापौर प्रीती संजीव सूरी के नवाचार के तहत 3 फरवरी को निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित

*महापौर स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों पर करेंगी सुनवाई*

खबर डिजिटल कटनी,–आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से महापौर सूरी द्वारा किए गए नवाचार के तहत मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जनसुनवाई के दौरान महापौर सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों, शिकायतों एवं सुझावों पर सुनवाई करेंगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश देंगी। इस पहल से नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।उल्लेखनीय है कि विगत मंगलवार 27 जनवरी को आयोजित प्रथम महापौर जनसुनवाई के दौरान पहुंचे 26 आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की जाकर 9 आवेदनों का तत्काल निराकरण किए जाने पर संबंधित आवेदकों द्वारा निगम प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया था। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 3 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में निर्धारित समय पर निगम कार्यालय पहुंचे, तथा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, जिससे शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट