Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीपटाखा साइलेंसर वाहनों पर यातायात पुलिस का बड़ा प्रहार, मिशन चौक...

पटाखा साइलेंसर वाहनों पर यातायात पुलिस का बड़ा प्रहार, मिशन चौक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी– सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों, पटाखा साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कटनी यातायात पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। मिशन चौक पर चलाए गए विशेष सघन वाहन जांच अभियान में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 65 चालान बनाए गए और ₹41,500 का शमन शुल्क वसूला गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने किया।कार्रवाई के दौरान पटाखा (मॉडिफाइड) साइलेंसर लगे 5 वाहन, तीन सवारी करते 17 वाहन चालक, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 11, नो पार्किंग के 9 तथा शराब पीकर वाहन चलाने का 1 मामला सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 65 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पटाखा साइलेंसर, अवैध मॉडिफिकेशन, तेज आवाज वाले वाहन, बिना नंबर प्लेट, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भविष्य में और अधिक सख्त अभियान चलाया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी संबंधित प्राधिकरण को भेजी जाएगी।कटनी यातायात पुलिस की अपीलवाहन में पटाखा साइलेंसर या अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।दोपहिया पर आईएसआई हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।तीन सवारी, स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग से बचें।शराब या किसी भी नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं।ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, पीयूसी और वैध नंबर प्लेट हमेशा साथ रखें।पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी का जीवन बचा सकती है, जबकि एक लापरवाही अपूरणीय नुकसान का कारण बन सकती है।”इस अभियान में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, सूबेदार सोनम उइके, एएसआई ईश्वर बागरी, आरक्षक मंजय यादव, आरक्षक रत्नेश दुबे सहित यातायात पुलिस का पूरा अमला मौजूद रहा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट