खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— जिले को नशा मुक्त बनाने और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रंगनाथनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेट बरामद की हैं।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी।1 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने ऑर्डनेंस फैक्ट्री ग्राउंड के पीछे दो व्यक्तियों को एक प्लास्टिक की बोरी के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पंकज उर्फ देवा मिश्रा (38 वर्ष) एवं देवा कोल (21 वर्ष) निवासी बरगवां, थाना रंगनाथनगर बताए। तलाशी के दौरान उनके पास रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी से 30 पैकेटों में कुल 9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेट बरामद हुईं।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन गोलियों का उपयोग नशे के लिए किया जाता है। पुलिस के अनुसार प्रत्येक गोली की अनुमानित कीमत 25 रुपये बताई गई है, जबकि बरामद माल की बाजार कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने टैबलेट जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे इन गोलियों को खरीदकर लाते थे। इस संबंध में आगे की विवेचना जारी है और पुलिस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।जप्त सामग्री30 पैकेटों में 9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेटकुल वजन : 5.760 किलोग्रामजब्ती मूल्य : 40,500 रुपयेअनुमानित बाजार मूल्य : लगभग 2.25 लाख रुपयेकार्रवाई में सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, महेन्द्र दुबे, अजय तिवारी, असंत सिंह, उमारमन बागरी, रामनेश शुक्ला, आरक्षक वीरेन्द्र दहायत, रोशन तिवारी, निर्भय सिंह, अंकित पटेल, संतोष यादव, महिला आरक्षक रूचिका, नीलम, एनआरएस रमजान, संदीप तथा साइबर सेल के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कटनीसे सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
