P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कल कटनी दौरे पर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कल कटनी दौरे पर

कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी 18 सितम्बर गुरुवार को कटनी जिले के दौरे पर आएंगे।जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिले की सीमा पर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विलायकला में किया जाएगा।इसके पश्चात कटनी बायपास पर तथा बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्लीमनाबाद में पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बहोरीबंद मुख्यालय में आयोजित रघुनाथ शाह और शंकर शाह बलिदान समारोह में भी शामिल होंगे।जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करें। इसके बाद श्री पटवारी सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट