कटनी /बड़वारा(सौरभ श्रीवास्तव) पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश स्तर पर वर्तमान में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के परिपालन में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा एमव्ही एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में एमव्ही एक्ट के तहत ओव्हर लोड वाहन की कार्यवाही की गई।घटना का संक्षिप्त विवरणवरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के पालन में आज दिनांक 22.08.2025 को वाहन चेकिंग के दौरान एक हाईवा ट्रक क्र. एमपी 21 जी 1379 का चालक लाईम स्टोन लोड करके आ रहा था जिसे रोककर नाम पूंछने पर अपना नाम भगवत प्रसाद पिता लक्ष्मी प्रसाद दाहिया निवासी पौंड़ी थाना बड़वारा बताया। चालक से वाहन में लोड लाईम स्टोन के वजन के बारे में कांटा पर्ची चेक की गई जो वाहन का कुल वजन 23 टन एवं खाली वाहन का वजन 07 टन तथा वाहन में लोड लाईम स्टोन का वजन 15 टन लेख होना पाया गया। जो वाहन की छमता से 02 टन ओव्हर लाईम स्टोन लोड होना पाया गया। वाहन के दस्तावेज एवं वाहन को थाना लाया जाकर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कर वाहन क्र. एमपी 21 जी 1379 के चालक के विरुद्ध इस्त क्र. 659/25 धारा 113/194(1) एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।विशेष भूमिका सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रआर. लालजी यादव, आर. गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक रवि कोरी, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक संतोष यादव की विशेष भूमिका रही।
बड़वारा पुलिस ने की माल वाहक ओव्हर लोड की एमव्ही एक्ट केतहत कार्यवाही
सम्बंधित ख़बरें


