P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरथाना एनकेजे कटनी की त्वरित कार्यवाही चाकू लहराते वायरल बीडियो में रितिक...

थाना एनकेजे कटनी की त्वरित कार्यवाही चाकू लहराते वायरल बीडियो में रितिक उपाध्याय को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद

कटनी /(सौरभ) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण, शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं अपराधिक प्रवत्ति के व्यक्तियों पर निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.08.2025 को सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा चाकू चमकाते हुए बीडियो वायरल हुआ था। जिस संबंध में थाना एन. के. जे. पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर वायरल बीडियो फुटेज के संबंध में मामूर मुखबिर लगाये गये। वीडियो फुटेज के आधार पर चाकू लहराते हुये व्यक्ति के बारे में थाना एन.के.जे. कटनी के रितिक उर्फ गुल्लू पिता कृष्ण कुमार उपाध्याय उम्र 18 साल निवासी हीरापुर कौड़िया थाना एन.के.जे. कटनी के रूप में पहचान की गई, मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना एन. के.जे. पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम हीरापुर कौड़िया के छहरी आम रोड पर आरोपी द्वारा पुनः चाकू लेकर घूमते पाये जाने पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी. अनिल यादव, सउनि केवल उईके, प्र०आर० 278 आरिफ हुसैन, प्र०आर० 145 दिवाकर ओझा, आर. 324 अर्पित पटेल

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट