कटनी निवार (सौरभ श्रीवास्तव )–
कटनी की निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 K.B. बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 बंडल तार, एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल समेत कुल 6.50 लाख का माल बरामद किया।न्यूज़ बॉडी (Script):कटनी। निवार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 33 K.B. बिजली की तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 बंडल एल्युमीनियम बिजली तार, चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामदगी की कुल कीमत लगभग ₹6 लाख 50 हजार आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एलटेल पावर लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम निवार (मुरली मंदिर) से ग्राम देवरीसानी तक करीब 1.5 किमी लंबी 33 K.B. की एल्युमीनियम तार अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर ली गई है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और संदेही आरोपियों बराती कोल, शिवदयाल पटेल, सचिन बैरागी, रामसुजान बर्मन और प्रथम कोल को गिरफ्तार कर चोरी गए तार समेत अन्य सामान बरामद किया।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नेहा मौर्य समेत पुलिस टीम के कई जवानों की विशेष भूमिका रही।


