P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरकटनी को आज मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

कटनी को आज मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव )-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 25 अगस्त को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केन्द्र में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहल का शुभारंभ करेंगे।इस मौके पर कटनी जिले के लिए पीपीपी माडल पर नवीन चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे।इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी जिलेवासी बनें, इसलिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जबलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज सोमवार को दोपहर 2 बजे से जिला चिकित्सालय कटनी के तृतीय तल, मातृ एवं शिशु परिचर्या भवन (एमसीएच बिल्डिंग), में किया जायेगा।कलेक्टर श्री यादव ने बीते रविवार को ही सीएमएचओ डा राज सिंह को इस कार्यक्रम में सांसद,सभी विधायकों सहित सभी जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित करने के निर्देश दिए थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट