P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीदो दिन में एमओयू, जनता के सवालों के घेरे में कटनी मेडिकल...

दो दिन में एमओयू, जनता के सवालों के घेरे में कटनी मेडिकल कॉलेज विवेकानंद फाउंडेशन की अचानक एंट्री, पारदर्शिता के नाम पर गंभीर सवाल

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) सूत्रों के मुताबिक दो साल से शासकीय मेडिकल कॉलेज का सपना दिखाने के बाद अचानक इसे पीपीपी मोड पर घोषित कर दिया गया और महज़ दो दिन में एमओयू हो गया। जनता और स्थानीय नेताओं में सवाल खड़े हैं—विवेकानंद फाउंडेशन आखिर कहां से प्रकट हुआ और इसके मालिक कौन हैं?क्या इस फाउंडेशन का सत्ता पक्ष से नज़दीकी संबंध है?

इतने कम समय में निर्णय और एमओयू कैसे संभव हुआ?टेंडर और पारदर्शी प्रक्रिया की जगह अचानक साझेदारी क्यों?कटनी की जनता अब केवल घोषणाओं पर भरोसा नहीं कर सकती। वे चाहते हैं—एमओयू और साझेदारी की पूरी जानकारी सार्वजनिक हो, और भविष्य में ऐसे फैसलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।जनता का मानना है: बिना जवाब के और बिना स्पष्ट प्रक्रिया के यह केवल छलावे जैसा कदम है।

यह भी पढ़ें –नीमच: मगरमच्छ ने मचाया आतंक वन विभाग 5 घंटे देर से पहुंचा, बिना उपकरण के रेस्क्यू में 2 घायल – Khabar Digital

यह भी पढ़ें –भारत की 7.8% विकास दर पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- किसानों के परिश्रम से इतिहास रच रहा देश – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट