कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) -पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर में संचालित ऑटो और ई-रिक्शा पर लगाम कसने के लिए विगत दो दिनों से थाना तिराहा क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें – MP की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ग्रामीणों ने चद्दर में लपेटकर 5 किमी पैदल चलकर महिला को पहुंचाया अस्पताल – Khabar Digital
पुलिस ने 100 से अधिक वाहनों की जांच की, जिसमें 32 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 14,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया।यातायात पुलिस ने 09 नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के वाहन जप्त किए, वहीं कुल 08 ऑटो/ई-रिक्शा जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुलभ, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
यह भी पढ़ें – आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि – Khabar Digital
यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate Today: जानिए क्या है आज का भाव – Khabar Digital


