कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) – जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक गुरुवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे कटनी जिले को 490 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया मिली है।झुकेही रैक पाइंट से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें –जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन – Khabar Digital
जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। कलेक्टर श्री यादव ने नगद उर्वरक विक्रय केन्द्रों और समितियों सहित निजी खाद दुकानों पर कड़ी नजर रखने सभी एस डी एम और कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि उर्वरक वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें ताकि किसानों को सहजता से खाद मिल सके।जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र और बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए क्रमश:90-90 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया उर्वरक आवंटित की जायेगी।
यह भी पढ़ें –हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग – Khabar Digital
जबकि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 100मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी।इसी प्रकार सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कटनी, सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस बाकल को और प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़ को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जबकि एमपी एग्रो कटनी को 30 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।*यहां देवें सूचना*कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद एंव बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220070 एवं 07622-220071 पर दे सकते हैं।


