P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 41 अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, सितंबर...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 41 अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, सितंबर में दो बार मनरेगा आयुक्त को देंगे रिपोर्ट

भोपाल/खबर डिजिटल/ स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थलों को संवारने, नदियों के उद्गम स्थलों को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक बगिया मां के नाम परियोजना, मां नर्मदा परिक्रमा पथ और गंगोत्री हरित परियोजना चला रही है। परियोजना का जिले स्तर पर बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो रहा या नहीं, इसका जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने प्रदेश से अधिकारी जिलों में जाएंगे और भ्रमण के बाद क्रियान्वित कार्यों की वस्तुस्थिति के बारे में मनरेगा आयुक्त को जानकारी देंगे। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी मनरेगा परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं।

*गंभीर अनियमितता की अलग से देंगे रिपोर्ट

भम्रण के दौरान यदि तीनों परियोजनाओं के क्रियांन्वयन में कोई गंभीर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों को उसकी अलग से रिपोर्ट बनाकर मनरेगा आयुक्त को देनी होगी।

*41 अधिकारियों की लगाई गई है ड्यूटी

एक बगिया मां के नाम परियोजना, मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थलों की भूमि पर किए जा रहे पौधरोपण और गंगोत्री हरित योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गतिविधि को देखने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 41 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ये सभी अधिकारी 1 सितंबर 15 सितंबर और 16 से 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में जाकर तीनों योजनाओं का जमीनी स्तर पर कार्य देखेंगे। इसमें मुख्य अभियंता, संयुक्त अभियंता, अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त, उपसंचालक, कार्यपालन यंत्री, एससीएफ, सहायक यंत्री और परियोजना अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल है। सभी अधिकारी सितंबर माह में क्रमश: दो बार आवंटित जिलों का भ्रमण करेंगे।

*31 हजार 300 महिलाओं की निजी भूमि पर लगाए जा रहे फलदार पौधे

स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत “एक बगिया मां के नाम’’ परियोजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश में समूह की 31 हजार 300 महिलाओं की निजी जमीन पर फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधे लगाने का कार्य 15 अगस्त से शुरू हो गया है जो 15 सितंबर तक चलेगा।

यह अधिकारी करेंगे जिलों का भ्रमण

श्री केएस मिर्धा विदिशा-सीहोर, श्रीमती शिवानी वर्मा देवास, श्री अशोक चौहान खरगोन, श्री प्रभात कुमार उईके सिवनी, 5 श्रीमती लक्ष्‍मी दुबे नर्मदापुरम, श्री अतुल चतुर्वेदी मुरैना-सागर, श्री नरेश रावत सीधी, श्री आलोक तिवारी सिंगरौली, श्री सुनील परमार मंदसौर, श्री शशिभूषण शर्मा ग्वालियर, श्रीमती सुधा भार्गव इन्‍दौर, श्री जितेन्‍द्र जैन शिवपुरी, श्री दीपक राय भिण्‍ड, श्री सुधीर खाण्‍डेकर अलीराजपुरब-ड़वानी,श्री अनिल पवार आगर मालवा,श्री अनिल कोचर बालाघाट, सुश्री नीरजा उपाध्‍याय रायसेन, श्रीमती मनीषा दवे राजगढ़, श्रीमती लक्ष्‍मी चौधरी उज्‍जैन, श्री राजीव खरे विदिशा, श्री अजीत तिवारी मण्‍डला, श्री वीरेन्‍द्र पटेल नरसिंहपुर, श्री विशाल सिंह हरदा, श्री दिनेश कुमार गुप्‍ता नीमच, श्री नवल मीणा रीवा, श्री सुधीर जैन छिंदवाडा, श्री वीरेन्‍द्र त्रिपाठी कटनी-उमरिया, श्री के पी. राज बुरहानपुर- खण्‍डवा, श्री सुरेश झारिया छतरपुर, श्री अश्विनी जायसवाल श्‍योपुर, सुश्री वियंका धानापुने अशोकनगर, श्री राकेश पाण्‍डेय शहडोल-अनूपपुर, श्री गुलाब कोडापे पन्‍ना-निवाड़ी, श्री अनुग्रह सिंह जबलपुर-सतना, श्री अमित व्‍यास टीकमगढ़ -दमोह, श्री पुष्‍पराज धाकड़ रतलाम-बैतूल, श्री योगेश उपाध्‍याय गुना, सुश्री रितिका उपाध्‍याय भोपाल, श्री अनिल गुप्ता धार- दतिया जिले का भ्रमण करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट