P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश15 साल से मिडिल स्कूल में मनमानी मध्यान भोजन अनुबंध निरस्त करने...

15 साल से मिडिल स्कूल में मनमानी मध्यान भोजन अनुबंध निरस्त करने की उठी मांग!

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) जिले के ग्राम पहाड़ी निवार स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में मध्यान भोजन के वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर बवाल मच गया है। ग्राम पंचायत द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है और अब गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं कि पिछले 15 वर्षों से गगन स्व सहायता समूह ने मनमानी तरीके से शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का उल्लंघन किया है।ग्राम पंचायत सरपंच अर्चना पटेल और पंचों द्वारा कलेक्टर कार्यालय में की गई शिकायत में कहा गया है कि 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को विशेष भोज देने के बजाय, कुछ बच्चों को भोजन मिला और कुछ भूखे रह गए।

यह भी पढ़ें –जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन – Khabar Digital

यह घटना पंचायत प्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर पंचनामा में दर्ज की।ग्राम पंचायत ने आरोप लगाया है कि गगन स्व सहायता समूह ने नियमों की अनदेखी करते हुए मिडल स्कूल में भोजन तैयार किया और उसे छात्रों के बीच वितरित किया। इसके विरोध में सरपंच अर्चना पटेल ने 30 जनवरी 2023 को जिला पंचायत को शिकायत दी थी, लेकिन अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई।

यह भी पढ़ें –हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग – Khabar Digital

समूह की संचालिका के खिलाफ शिकायतों का ढेर है, और पंचायत का आरोप है कि वह किसी न किसी कारण से विवाद खड़ा करती रहती हैं। 02 सितंबर 2025 को इस मुद्दे पर पुनः शिकायत की गई, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि पिछले 15 वर्षों से संचालिका के पिता बृजमोहन दुबे के प्रभाव के कारण अधिकारियों ने इस मामले में कोई कड़ा कदम नहीं उठाया।यह खबर ग्रामीण स्तर पर शिक्षा और पोषण योजनाओं में हो रही अनियमितताओं को उजागर करती है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पंचायत ने शासन से मांग की है कि इस अनुबंध को तत्काल निरस्त किया जाए और एक निष्पक्ष जांच की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट