P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी गस्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने संत नगर से इनोवा कार...

कटनी गस्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने संत नगर से इनोवा कार से 25 पेटी शराब की बरामदगी की, चालक फरार

कटनी,(सौरभ श्रीवास्तव) – बीती रात, कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गस्त के दौरान संत नगर से एक इनोवा कार (क्रमांक MP21BA0644) से 25 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामदगी की। कार के चालक ने मौके से फरार हो जाने में सफलता प्राप्त की। घटनास्थल पर पुलिस को इनोवा पर पुलिस लिखा मिला , जिसे बाद में मिटा दिया गया।नगर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुये बताया कि गाड़ी का मालिक अनवर नामक व्यक्ति है, जो कुठला क्षेत्र का निवासी है। गाड़ी के नंबर के माध्यम से उसकी पहचान की गई, और पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई शराब तस्करी की आशंका के तहत की गई है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और शराब की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट