कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव / सूत्रों के अनुसार चांडक चौक स्थित शारदा हॉस्पिटल के सामने बने ब्लू मून होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की खबरें बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। मामले की जांच के लिए महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के बाद पुलिस द्वारा मीडिया को अधूरी और भ्रामक जानकारी देने का आरोप लग रहा है।स्थानीय लोगों और कुछ मीडिया कर्मियों का कहना है कि इस मामले की सूचना नगर पुलिस अधीक्षक को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने हीलाहवाली करते हुए देर से कार्रवाई की। आरोप है कि जब तक पुलिस होटल पहुंची, तब तक होटल में मौजूद लड़कियां मौके से गायब हो गईं, मानो उन्हें पहले से भनक लग गई हो।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में होटल के कमरों से युवक-युवती बरामद होते हुए दिखाए गए हैं, जबकि कुछ न्यूज़ चैनलों ने रिपोर्ट किया कि होटल से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इस विरोधाभासी स्थिति ने पूरे प्रकरण को और संदिग्ध बना दिया है।स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि ब्लू मून होटल में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है। बाहरी लड़कियों को बुलाकर होटल की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जाता है।सबसे गंभीर सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। आरोप है कि होटल संचालक को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, इसी कारण यह धंधा वर्षों से बिना रोक-टोक चलता आ रहा है। सोशल मीडिया खुलासों और शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
ब्लू मून होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप – पुलिस पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप
सम्बंधित ख़बरें


