कटनी (✍️सौरभ श्रीवास्तव) –निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने राजस्व वसूली की समीक्षा कर ठोस कदम उठाते हुए बकाया करों की वसूली कर निगम कोष में जमा कराने के निर्देश दिए।इस दौरान उपायुक्त श्री गुप्ता ने नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की भी समीक्षा की।इस दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक की मौजूदगी रही। उपायुक्त श्री गुप्ता ने आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में शत-प्रतिशत वसूली के लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी उपस्थित राजस्व निरीक्षक, उप-निरीक्षकों को वार्डो में भ्रमण कर भवन एवं दुकान स्वामियों,करदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क करते हुए नेशनल लोक अदालत में मिलने वाली छूट से अवगत कराते हुए बकाया संपत्तिकर,जलकर व निगम स्वामित्व की दुकानों का बकाया राशि जमा कराये जाने के निर्देश राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दिए।बैठक के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी सगर नायक सहित समस्त राजस्व निरीक्षक, उप-निरीक्षक सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
बकाया राजस्व वसूली में लाएं तेजी -उपायुक्त ने नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा कर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


