कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी पीने के पानी की हो रही है। यहां लगे नल लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिसके कारण यात्रियों को पीने के पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही।गर्मी और भीड़भाड़ के बीच यात्री पानी की व्यवस्था के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। यात्रियों का कहना है कि करोड़ों रुपए स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए गए, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया।लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द प्लेटफार्म पर बंद पड़े नलों को चालू कराने और पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
कटनी रेलवे स्टेशन: प्लेटफार्म नंबर दो पर बंद पड़े नल, यात्रियों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं यात्री परेशान
सम्बंधित ख़बरें


